Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन संपन्न:घुघली में कार्यकर्ताओं को...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन संपन्न:घुघली में कार्यकर्ताओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई गईं


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दूसरा दिन घुघली ब्लॉक के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान घुघली दक्षिणी और शिकारपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिकारपुर मंडल सत्र को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व है। विधायक कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, घुघली दक्षिणी मंडल के सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने स्वदेशी अपनाने, सनातन संस्कृति के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने पर विशेष बल दिया। पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है, जिसमें स्वदेशी को बढ़ावा देना और सनातन मूल्यों का संरक्षण करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रशिक्षण अभियान के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडलों के अध्यक्षों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ प्रशिक्षण अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर रामाज्ञा यादव, अजय पटेल, मन सिंह, दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, मोती जायसवाल, रामनारायण गुप्ता, राधारमण शुक्ला, राम आशीष, प्रिंस जायसवाल, जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अशोक गिरी उर्फ पेड़ बाबा, ओम प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ओम प्रकाश पांडेय, गोपाल चौधरी, शंभू वर्मा, द्रौपदी देवी, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, अमित पांडेय और योगेंद्र नायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments