Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विकास की गिट्टियां उखड़ीं, गड्ढे बचे:ऐचनी गांव में 4 साल में ही...

विकास की गिट्टियां उखड़ीं, गड्ढे बचे:ऐचनी गांव में 4 साल में ही बीमार हुई विकास निधि की सड़क, अफसरों ने बनाया और भूल गए


सिद्धार्थनगर खेसरहा क्षेत्र के सकारपार-बेलहरी मार्ग से जुड़े ग्राम ऐचनी में वर्ष 2019-20 में पूर्वांचल विकास निधि द्वारा निर्मित सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ऐचनी प्राथमिक विद्यालय से लेकर शिवकरन साहू के घर तक जाने वाला यह मार्ग अब खस्ताहाल स्थिति में है। सड़क से गिट्टियां गायब हो गई हैं और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क बनने के कुछ ही समय बाद इसकी स्थिति खराब होने लगी थी, लेकिन तब से लेकर आज तक इस पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। यह मार्ग विशेष रूप से बरसात के दिनों में और भी खतरनाक हो जाता है, जब जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गांव के निवासी विजय ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और आने-जाने में काफी दिक्कत होती है, कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अखिलेश ने शिकायत की कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सर्वेश ने कहा कि बरसात में बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि अनूप ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और आवागमन को सुगम बनाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments