Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कथावाचक ने सुनाई रुक्मिणी विवाह कथा:रुधौली में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन...

कथावाचक ने सुनाई रुक्मिणी विवाह कथा:रुधौली में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन हुआ आयोजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली तहसील क्षेत्र के मथुरापुर चौराहे पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पंडित राजकुमार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान श्रोताओं ने कथा का रसपान किया। पंडित शास्त्री ने बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी श्रीकृष्ण को अपना पति मानती थीं। हालांकि, उनके भाई रुक्मी उनका विवाह शिशुपाल से कराना चाहते थे। रुक्मिणी के संदेश पर श्रीकृष्ण द्वारका से आए और उनका हरण कर विधि-विधान से विवाह संपन्न किया। कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने श्रीकृष्ण की द्वारका लीला, गोपी गीत और कंस वध की कथाओं का भी वर्णन किया। गोपी गीत प्रसंग में उद्धव के वृंदावन आगमन और गोपियों के श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाया गया, जो ज्ञान पर प्रेम की विजय का प्रतीक है। मथुरा लीला में भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर माता-पिता देवकी और वासुदेव को कारागार से मुक्त कराया। इस अवसर पर अशोक, नीरज, कुन्तल, सुबास, पुष्पा, अनीता, आरती, कमल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments