श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र की दिकौली ग्राम सभा के तुलसीराम पुरवा में एक कच्चे रास्ते की खराब स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। यह रास्ता बारिश के मौसम में आवागमन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कच्चा रास्ता होने के कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह पूरी तरह कीचड़मय हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों को निकलने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने या खेलने के दौरान काफी परेशानी होती है। वे अक्सर इसी कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, राजन और मुकेश ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या का समाधान चाहते हैं।
तुलसीराम पुरवा में कच्चा रास्ता कीचड़ से भरा:बारिश में आवागमन बाधित, बच्चों को होती है परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












