लखनऊ । राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने 20 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सलमान उर्फ कलुवा उर्फ राघव (22 वर्ष) निवासी लाहौरगंज, डालीगंज को झूलेलाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया Samsung A17 (ग्रे रंग) मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित गौरव तलवार निवासी डालीगंज ने थाना हसनगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मोबाइल चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी एक शातिर चोर है और पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
अपराधी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है:
2023: चोरी/रिसीविंग चोरी का माल (GRP चारबाग)
2024: चोरी से जुड़े 2 केस (GRP चारबाग)
2026: हसनगंज थाना में पहले भी केस दर












