#बस्ती_न्यूज
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दोपहर तीन बजे बस्ती में नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 28 सेंटीमीटर ऊपर 92.10 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जल कर्मी बलराम ने यह जानकारी दी। बलराम ने बताया कि दो घंटे स्थिर रहने के बाद नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा है। अपस्ट्रीम में पानी बढ़ रहा है। यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो अगले एक-दो दिनों में नदी लाल निशान को पार कर सकती है। नदी में बढ़ते जलस्तर से विक्रमजोत विकास क्षेत्र के करीब एक दर्जन आपदा प्रभावित गांवों में बाढ़ और कटान की चिंता सताने लगी है। नदी किनारे बसे तटबंध विहीन आधे दर्जन गांवों के निवासियों की नींद उड़ी हुई है। लोग रात में भी नदी के किनारों पर जागकर कटान क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र के रानीपुर कठवनियां, केशवपुर, भरथापुर, कल्याणपुर के पड़ाव क्षेत्र, संदलपुर, भौसिया, कन्हईपुर, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, मड़ना माझा और माझा किता अव्वल सहित अन्य गांवों पर नदी का दबाव बना हुआ है। बीते दो दिनों में शंभूपुर, पकड़ी संग्राम और अर्जुनपुर सहित कई गांवों के पास कटान तेज हो गई है। नदी ठोकरों और पेड़ों को अपनी धारा में विलीन करने पर तुली हुई है। गांव निवासी तेज नारायण निषाद, दुर्गा सिंह और संतोष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में लगातार कटान हो रही है, जिससे जमीनें और पेड़-पौधे नदी में बह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद न तो प्रशासन से कोई जिम्मेदार हाल जानने पहुंचा है और न ही बाढ़ खंड का कोई अधिकारी। रात में नदी की कटान के चलते गिरते किनारों की आवाजें लोगों की नींद उड़ा रही हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सरयू का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 28 सेमी ऊपर:बस्ती में 92.10 मीटर दर्ज, गांवों में कटान की चिंता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








