श्रावस्ती पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन, जेवरात और नकदी बरामद की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई हरदत्तनगर गिरण्ट थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले की जांच की। यह मामला थाना हरदत्तनगर गिरण्ट में मुकदमा संख्या 81/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम रसूल पुत्र बाऊर निवासी तुलसीपुर, थाना सोनवा और इसहाक उर्फ इसाक पुत्र सत्तार अली निवासी अचरौरा शाहपुर, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें पकरिया चौराहा-भेसरी नहर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, चार सफेद धातु की अंगूठियां, दो सफेद धातु के बिछुए और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को फुलवरिया शाहपुर निवासी एक महिला ने अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भिनगा में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
श्रावस्ती में चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, जेवर-नकदी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












