अनोखा बच्चा : इस दुनिया में जैसे ही लोगों को कुछ अनोखा, अतरंगी या फिर ऐसा दिखता है जो लोगों का ध्यान खींच सकता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसी ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप यह भी कहेंगे कि बच्चा अपनी जगह पूरी तरह से सही है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
बच्चे ने ऐसा क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा खड़ा नजर आता है जिसे टीचर ने उसे होमवर्क दिया था और उसका होमवर्क A से लेकर Z तक लिखना था। इसके लिए टीचर ने कॉपी पर सबसे ऊपर ‘Write A to Z’ लिखा था। अब बच्चे ने वह देखा और पूरी कॉपी में वो कर दिया जो टीचर ने कहा था। मतलब उसने पूरी कॉपी में A,B,C,D की जगह Write A to Z ही लिख दिया। यही देखकर टीचर ने वीडियो बनाया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। अब आप ही बताइए, इससे ज्यादा मासूम बच्चा कोई और हो सकता है क्या?












