श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड में शानू मेडिकल स्टोर के पास घंटों तक भारी जाम लगा रहा। इस जाम के कारण दैनिक कार्यों के लिए इकौना बाजार आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मार्ग इकौना बाजार आने-जाने का मुख्य रास्ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे दुकानों का अतिक्रमण, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग जाम का मुख्य कारण है। लोगों ने बताया कि जाम के कारण बुजुर्गों और बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें भी लग जाती हैं। इसके अलावा, एंबुलेंस को भी मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि भविष्य में किसी दिन गंभीर चोट लगने की घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी आमिर अलजान, चौरसिया वस्त्रालय, मौर्य बीज भंडार और सत्यवर्धन गोयल सहित आसपास के कई लोगों ने इस जाम से निजात पाने के लिए शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
इकौना में शानू मेडिकल स्टोर के पास लगा घंटों जाम:दैनिक यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी, प्रशासन से मदद की गुहार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












