HomeHealth & Fitnessकरी पत्ते के पौधे को कुछ ही दिनों में घना बनाने के...

करी पत्ते के पौधे को कुछ ही दिनों में घना बनाने के लिए इन आसान देसी उपाय

करी पत्ता : करी पत्ते के पौधे को कुछ ही दिनों में घना बनाने के लिए इन आसान टिप्स को अपनाएं. और अपने घर के पौधे को बरगद जैसा हरा-भरा और झाड़ीदार बना सकते हैं.
करी पत्ता हर रसोई की शान होता है, लेकिन कई बार घर के गमले में लगा यह पौधा बढ़ने के बजाय सूखने लगता है. अगर आपका करी पत्ता भी डंडे जैसा लंबा हो गया है और उसमें पत्तियां कम हैं. तो समझ लीजिए कि उसे थोड़े खास ट्रीटमेंट की जरूरत है. कुछ आसान और देसी नुस्खों से आप इसे फिर से हरा-भरा बना सकते हैं.

करी पत्तों को हर भरा बनाना है तो सबसे पहला काम आपको इसकी प्रूनिंग यानी छंटाई का करना चाहिए. जब पौधा ऊपर की तरफ बढ़ने लगे, तो उसकी ऊपरी टहनी को थोड़ा काट दें. ऐसा करने से पौधे की ऊर्जा ऊपर जाने के बजाय नई शाखाएं निकालने में लगती है. कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि एक कटी हुई टहनी की जगह कई नई शाखाएं फूट रही हैं.

पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है. घर में बची हुई छाछ या खट्टा दही करी पत्ते के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. थोड़े से पानी में खट्टी छाछ मिलाकर इसे पौधे की जड़ में डालें. इसमें मौजूद नाइट्रोजन और गुड बैक्टीरिया मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाते हैं और पत्तियों में जबरदस्त चमक लाते हैं.

अक्सर लोग अनजाने में करी पत्ते के पौधे में बहुत ज्यादा पानी डाल देते हैं. जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं. हमेशा ध्यान रखें कि जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूख जाए तभी पानी दें. गमले में जल निकासी का अच्छा रास्ता होना चाहिए ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके. सही नमी मिलने पर ही पौधा तेजी से फैलता और घना होता है.

सूरज की रोशनी करी पत्ते की जान होती है. इसे ऐसी जगह रखें जहां दिन में कम से कम पांच से छह घंटे की अच्छी धूप मिले. अगर पौधा पूरी तरह छाया में रहेगा, तो उसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगेंगी. धूप मिलने से फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया तेज होती है. जिससे पौधा अंदर से मजबूत और बाहर से घना नजर आता है.

मिट्टी की समय-समय पर गुड़ाई करना न भूलें. महीने में कम से कम दो बार गमले की मिट्टी को किसी खुरपी से ऊपर-नीचे करें ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिल सके. गुड़ाई करने के बाद थोड़ी सी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालने से पौधे को जरूरी विटामिन्स मिलते हैं. जो उसे झाड़ी जैसा बनाने में बहुत मदद करते हैं.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखेंगे. तो आपका करी पत्ता बरगद जैसा घना और खूबसूरत हो जाएगा. बस थोड़ा सा सब्र और सही देसी देखभाल की जरूरत है. फिर देखिए कैसे आपके घर का छोटा सा पौधा कुछ ही हफ्तों में पत्तियों से लद जाएगा और आपकी हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments