Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिलौला में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार:कटाई शुरू होते ही किसानों...

गिलौला में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार:कटाई शुरू होते ही किसानों में खुशी, अच्छे दाम की उम्मीद


गिलौला क्षेत्र से इस वक्त अच्छी खबर सामने आई है। इस बार गेहूं की फसल बेहतर होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में लहलहाती फसल अब पककर तैयार हो चुकी है और कटाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। गिलौला क्षेत्र में इस बार मौसम की अनुकूलता और समय पर हुई बारिश का भरपूर फायदा गेहूं की फसल को मिला है। कई किसान अपने-अपने खेतों में कटाई शुरू कर चुके हैं, जिससे गांवों में रौनक बढ़ गई है। खेतों में एक ओर जहां हार्वेस्टर मशीनें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर मजदूर हाथों से भी कटाई करते नजर आ रहे हैं। किसान अखिलेश, अरुण, लवकुश और छोटू ने बताया कि इस बार फसल की पैदावार अच्छी हुई है और गेहूं के दाने भी भरपूर और गुणवत्तापूर्ण हैं। इससे उन्हें बेहतर आमदनी की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि, “इस बार मौसम अच्छा रहा, जिससे फसल भी अच्छी हुई है। अब कटाई शुरू हो गई है और उम्मीद है कि हमें अच्छा दाम मिलेगा।” कटाई के साथ ही किसान अब अपनी उपज को मंडियों में बेचने की तैयारी में भी जुट गए हैं। कई किसान जल्द कटाई इसलिए भी कर रहे हैं ताकि खेतों में आग लगने जैसी घटनाओं से फसल को नुकसान न हो। हालांकि किसानों की नजर अब सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खरीद व्यवस्था पर टिकी हुई है, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके। फिलहाल गिलौला क्षेत्र में गेहूं की अच्छी पैदावार से किसानों में खुशी का माहौल है और कटाई का काम पूरे जोरों पर जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments