लखनऊ। बुद्ध जयंती तथा श्रमिक दिवस पर गांधी भवन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिक्षकों एवं चिकित्सकों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। ई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक भविष्य के निर्माणकर्ता हैं यह वर्ग है जो भीड़ का हिस्सा नहीं बल्कि भीड़ को सम्बोधित करता है।
सामाजिक न्याय के लिए हमें हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ खडे़ रहना है। इतिहास से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हर जीत के पीछे एक लम्बा संघर्ष होता है। लोकतंत्र पर जिस तरीके से कुठाराघात किया जा रहा है जनता उसका जवाब आने वाले समय में देगी। पुरानी पेंशन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बुढ़ापे का सहारा दिया था जिसे भाजपा सरकार ने छीन लिया है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन बहाल करेगी और शिक्षकों तथा चिकित्सकों की समस्याओं को दूर करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक समाज के एक सजग और जिम्मेदार प्रहरी हैं। एक और चिकित्सक जो शरीर को स्वस्थय रखता है और वहीं दूसरी ओर शिक्षक जो बेहतर समाज की नींव रखता है। आज सभी सभी स्कूल कॉलेजों और शिक्षा से जुड़े बड़े संस्थानों को बेचा जा रहा है, उनका निजीकरण किया जा रहा है, सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है वहीं पूंजीपतियों के बड़े-बड़े अस्पताल बन रहे हैं।
शिक्षा और चिकित्सा को भाजपा सरकार ने व्यवसाय बना दिया है इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बदहाल व्यवस्था को बदलने का काम शिक्षक और चिकित्सक ही कर सकते हैं क्योंकि दोनों वर्गों का जुड़ाव सीधे आम जनता से होता है। शिक्षक हमारे आदर्श पुरूषों की प्रेरणाओं और आर्दशों को बच्चों के ह्रदय में स्थापित करता है। उन्होंने कहा वह लोग जो अपनी स्वयं की डिग्री नहीं दिखा सकते हैं हम उनसे शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं जिनकी डिग्री फर्जी है उनके वादें भी फर्जी है।
देश में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं एक आकडे के अनुसार जहां 3 हजार 12 डॉक्टरों की आवश्यकता है वहां 812 डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों और चिकित्सकों के खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है जिसका असर आम जनता पर पड़ा रहा है। सम्मेलन में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा , मुईद अहमद, पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, डॉ0 अमित कुमार राय, एवं डॉ0 आज़ाद बेग सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।












