Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में जेठ मंगलवार पर रानीपुर में भंडारा:दरपचक हनुमान मंदिर में हजारों...

बहराइच में जेठ मंगलवार पर रानीपुर में भंडारा:दरपचक हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद


जेठ महीने के मंगलवार को रानीपुर स्थित दरपचक हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा भी भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। इस भंडारे का आयोजन आनंद कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष आदर्श गुप्ता, पंकज गुप्ता, किशन गुप्ता और अंकुर जायसवाल ने किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के स्वागत और प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिसकी सभी ने सराहना की। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों के बैठने, ठंडे पानी और प्रसाद वितरण की उचित व्यवस्था की गई थी। इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट दिखे। भंडारे में हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कई राहगीर सड़क से गुजरते हुए आयोजन को देखकर रुक गए और प्रसाद लेकर आयोजकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की सबसे खास और चर्चित तस्वीर उस समय देखने को मिली जब थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए भंडारा स्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में “सिंघम” अंदाज़ में कानून व्यवस्था संभालने वाले थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने मंदिर में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए, माथा टेका और प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। थाना प्रभारी को अपने बीच देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन का इस तरह धार्मिक आयोजनों में पहुंचना जनता और पुलिस के बीच विश्वास और अपनत्व का सबसे बड़ा उदाहरण है। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ मौजूद पुलिस टीम ने भी प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार और धार्मिक आयोजन मनाने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम की मौजूदगी से लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने कहा कि रानीपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच भरोसा कायम कर रही है।

भंडारे में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। महिलाएं बजरंगबली के भजन गाते हुए नजर आईं जबकि युवाओं में सेवा भावना का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों की टीम लगातार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करती रही। कई लोगों ने कहा कि ऐसा भव्य और विशाल भंडारा उन्होंने लंबे समय बाद देखा है।

आयोजकों आनंद कुमार गुप्ता, आदर्श गुप्ता, पंकज गुप्ता, किशन गुप्ता और अंकुर जायसवाल की सेवा भावना की हर तरफ सराहना होती रही। लोगों ने कहा कि इन युवाओं ने धार्मिक आयोजन को भव्यता के साथ सम्पन्न कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। क्षेत्र के बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को धर्म व सेवा से जोड़ने का काम करते हैं।

देर शाम तक दरपचक हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्ति गीतों, जयकारों और प्रसाद वितरण के बीच पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कई लोगों ने इस आयोजन को “रानीपुर क्षेत्र का सबसे भव्य जेठ मंगलवार भंडारा” बताया।

रानीपुर क्षेत्र में आयोजित यह विशाल धार्मिक आयोजन अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जिस तरह आयोजकों ने सेवा भावना के साथ हजारों लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया और थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, उससे यह आयोजन लोगों के दिलों में खास जगह बना गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments