बहराइच जनपद के रमपुरवा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित पुंडरीक पाण्डेय के नेतृत्व में लगभग 100 गांवों और कस्बों के 11 हजार श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। रविवार को तृतीया तिथि प्रारंभ होने के बाद दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से मंदिर परिसर में 1100 भक्तों के साथ सामूहिक पूजन, अर्चन और आरती का आयोजन होगा। इससे पहले, प्रातः 10 बजे मरी माता मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका विभिन्न स्थानों पर चंदन, तिलक, माल्यार्पण और पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। तेजवापुर स्थित श्रीराम वस्त्रालय में परिषद कार्यालय पर शोभायात्रा में शामिल विशिष्ट भक्तों का वैदिक रीति से स्वागत किया जाएगा। यहां विद्वान पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रोली-अक्षत से तिलक कर माल्यार्पण होगा। रमपुरवा चौकी पर बौंडी, भगवानपुर और टिकोरामोड़ से आने वाले श्रद्धालु दोपहर साढ़े बारह बजे एकत्रित होंगे। गाजे-बाजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिपूर्ण रहेगा।
अक्षय तृतीया पर रमपुरवा में परशुराम जन्मोत्सव:सामूहिक पूजन, शोभायात्रा में शामिल होंगे हजारों भक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












