नोएडा। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी मिलने के बाद अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में यहां से विमानों की टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने एयरलाइंस से बातचीत शुरू कर दी है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बकास ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी दे दी है। यह उड़ानों के लिए अंतिम बाधा थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है।












