बहराइच के नवाबगंज शंकरपुर मार्ग पर बक्शी गांव रोड के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। रामनगर सेमरा नानपारा थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान लगभग 50 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया, जिससे 60,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और हेलमेट न होने पर दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, गाड़ी के कागजात दुरुस्त रखने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही, नाबालिगों को वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहीं। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव के साथ एसआई चंद्रिका, एसआई हरिनारायण तिवारी और एसआई भोला यादव हरिश्चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
बहराइच में सघन चेकिंग अभियान, 50 वाहनों का चालान:हेलमेट-सीट बेल्ट न लगाने पर 60 हजार का जुर्माना, नाबालिगों को चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












