मिठौरा मंडल में आज ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मनोरमा देवी इंटर कॉलेज, सेखुई से शुरू होकर टीकर परसौनी चौराहे तक पहुंची। इस अवसर पर सिसवा विधानसभा के भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में मनोरमा देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों पर डीजे बज रहा था, जबकि कार्यकर्ता अपनी बाइकों पर सवार होकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगा रहे थे। इन नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मिठौरा मनीष शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अमरेंद्र मणि पाण्डेय, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ संतमुनि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय, गिरधारी प्रसाद गुप्ता, दीपक पाण्डेय, नर्वदेश्वर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा करुणेश वर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक मिश्र, अवनीश मिश्रा, अरुण मिश्रा, विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा, संजय शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अजय सिंह, शिवनाथ प्रजापति, रघुनाथ कन्नौजिया, मोहन गौड़, नंदलाल भारती, स्वदेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, आकाश मद्धेशिया, रामसेवक गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सुभाष मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, राहुल खरवार, महेंद्र भारती, राकेश प्रजापति, प्रहलाद पटेल, सिकंदर सिंह, मनोज शुक्ला और दिग्विजय चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जन-जन की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि देशभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय के हृदय में विद्यमान है। यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन:भाजपा नेताओं और छात्रों ने लिया भाग, गूंजे देशभक्ति नारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












