HomeHealth & Fitnessसरोजनीनगर में बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों ने उठाई आवाज, अपर पुलिस आयुक्त...

सरोजनीनगर में बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों ने उठाई आवाज, अपर पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के व्यापारियों ने लंबित मामलों के निस्तारण में देरी तथा बढ़ते अपराधों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने सरोजनीनगर थाना प्रभारी के माध्यम से अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा । संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा ।

1002221255

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, दर्ज एफआईआर के लंबित निस्तारण तथा एयरपोर्ट क्षेत्र के व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार समस्याएं उठाए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

संगठन ने घोषणा की कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को व्यापारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेगा । थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका शीघ्र और निराकरण कराने का आश्वासन दिया । वहीं इसी दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र हजेला, एयरपोर्ट उपाध्यक्ष राजेश दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी, पीड़ित व्यापारी एवं क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे । 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments