HomeHealth & Fitnessनोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेन में बस खड़ी करके चालक सवारी और उसका समान उतार रहा था, तभी पीछे से आ रहे kaintr ने बस में टक्कर मार दी।

इस घटना में सामान उतार रहा बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। यह बस जनपद लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह सवा छह बजे के करीब एक निजि बस का चालक जो कि जनपद लखीमपुर से दिल्ली जा रहा था।

सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेन में उसने लापरवाही पूर्वक बस खड़ा कर सवारी उतारी। बस का परिचालक लखीमपुर खीरी निवासी सोनू गुप्ता (33) बस की डिग्गी से सामान निकाल कर सवारी को दे रहा था।

इसी बीच पीछे से आ रहे एक कैंटर के चालक ने बस में टक्कर मार दिया। इस घटना में सोनू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के चलते दिल्ली मेरठ हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। जिस लेन में यह घटना हुई है, वह हाई स्पीड लेन हैं। उस लेन में वाहन खड़ा करना वर्जित है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments