Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनपुर में ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से अंधेरा:ग्रामीण परेशान, विभाग पर लापरवाही...

लखनपुर में ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से अंधेरा:ग्रामीण परेशान, विभाग पर लापरवाही का आरोप, 25 केवीए की मांग


विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत झूरीकुईयां स्थित लखनपुर गांव में लगा 16 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले जल गया। इसके कारण करीब चार दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित 16 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक भार वहन कर रहा है, जिसके कारण यह अक्सर खराब हो जाता है। उनका कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब कम से कम 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 27 जून को विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर तबरेज खान को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे विद्युत विभाग के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले पर विभाग का पक्ष जानने के लिए जूनियर इंजीनियर तबरेज खान और एसडीओ अश्वनी कुमार पांडे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। अधिशासी अभियंता से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया। हृदय नारायण साहू, जोखूराम, हनीफ, सलीम खां, खलील, रक्षाराम, ननकू वर्मा, संदीप, गंगाराम चौकीदार, रामसजन मौर्य, छेदीराम मौर्य, बाबूराम साहू, किशनलाल साहू, ननके साहू, जुम्मन, अनीस, मुन्ना, बाबूराम और बाबादीन सहित दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने और गांव में 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments