Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के शेखपुरा में 31 मई को लोकगीत संध्या आयोजन:ट्री इनिशिएटिव्स सोसायटी...

बस्ती के शेखपुरा में 31 मई को लोकगीत संध्या आयोजन:ट्री इनिशिएटिव्स सोसायटी और संस्कृति विभाग मिलकर कर रहे आयोजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के बहादुरपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत शेखपुरा में 31 मई 2026 को “लोक संस्कृति एवं लोकगीत संध्या” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम ट्री इनिशिएटिव्स सोसायटी और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन, शेखपुरा में शाम 4 बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका दीपाली त्रिपाठी सहित अन्य लोक कलाकार लोकगीत, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और भारतीय लोककला को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के संयोजक गौतम कुमार ने बताया कि इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और आत्मनिर्भर महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। ट्री इनिशिएटिव्स सोसायटी के सचिव सच्चिदानंद शुक्ला ने जानकारी दी कि संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आने वाली लोक कलाकारों की टीम ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों और दूरदर्शन पर अपनी प्रस्तुतियों से लोकसंस्कृति को पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि दीपाली त्रिपाठी और विंध्यवासिनी पाठक जैसी सुप्रसिद्ध लोकगायिकाओं की प्रस्तुति ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के ग्रामवासियों, युवाओं और संस्कृति प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। समिति ने सभी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाने की अपील की है। ट्री इनिशिएटिव्स सोसायटी के अध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ग्रामीण समाज में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments