HomeHealth & Fitnessट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते...

ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौत

संत कबीर नगर, गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौ/त हो गई। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक सड़क से उतरकर घर के बाहर चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपति और उनके दो मासूम नातियों को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरा।

     मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लालजी (62) पुत्र गनपत और उनकी पत्नी ज्ञानमती (60) घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। उनके साथ 12 वर्षीय नाती आदर्श पुत्र अनिल कुमार और 6 वर्षीय सत्यम पुत्र राजेश कुमार भी मौजूद थे। इसी दौरान खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे चारपाई पर बैठे चारों लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रक चारों को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में लालजी, ज्ञानमती, आदर्श और सत्यम की मौके पर ही मौ/त हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, इंस्पेक्टर जय प्रकाश दूबे तथा कांटे चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments