#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर मक्का से लदा एक ट्रक पलट गया। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणपुर थाना क्षेत्र के जोनाखेड़ा गांव निवासी इस्लाम खान (55) पुत्र प्रताप खान ट्रक चला रहे थे। उनके साथ खलासी मेहबरान खान (30) भी थे। वे खलीलाबाद से लखनऊ मक्का लेकर जा रहे थे। विक्रमजोत कस्बे में एक ढाबे के सामने पहुंचने पर फूलडीह गांव के संपर्क मार्ग से अचानक एक साइकिल सवार हाईवे पर ट्रक के सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने के लिए चालक ने ट्रक को मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक इस्लाम खान और खलासी मेहबरान खान को चोटें आई हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में हाईवे पर मक्का लदा ट्रक पलटा:साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा, चालक-खलासी घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












