डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बंजराहवा में मंगलवार देर शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बंजराहवा निवासी अब्दुल अहद (28) शामिल हैं, जो अपनी बाइक से डुमरियागंज जा रहे थे। दूसरी बाइक पर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी निवासी अनुराग चौधरी (17) और अखिलेश यादव (18) सवार थे, जो डुमरियागंज की तरफ से आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घटना के समय भाजपा नेता राम कुमार उर्फ चिंकू उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल घायलों को अपने वाहन से बेवा सीएचसी पहुंचाया, जिससे मानवता की मिसाल पेश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। डुमरियागंज थाना अपराध निरीक्षक सत्यदेव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और घायलों को बेवा अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
बंजराहवा में आमने-सामने टकराई दो बाइकें:3 लोग घायल, हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












