HomeHealth & Fitnessस्कूल के पहले ही दिन मासूम की स्कूल बस से कुचलकर मौत

स्कूल के पहले ही दिन मासूम की स्कूल बस से कुचलकर मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 3 वर्षीय मासूम की बस से कुचलकर मौत हो गई। मृतक मासूम स्कूल जाने के लिए पहले दिन घर से निकला था, तभी हादसे ने उसकी जान ले ली। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने और आवश्यक कार्रवाई की।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे काजिम अली निवासी मोहम्मद जमाल के पुत्र मोहम्मद उज्जैथ (3) को शहर के ही ग्रो विथ सक्सेस स्कूल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह मासूम घर से तैयार होकर स्कूल जाने के लिए खुशी-खुशी बाहर निकला। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने मासूम को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक मासूम के परिजनों ने बस ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ड्राइवर से उनकी पुरानी खानदानी दुश्मनी है। जिसके चलते उसने ऐसा किया है। बस ड्राइवर का नाम मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद नौशाद बताया जा रहा है।

मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना करने वाली बस के ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments