बहराइच जिले के चौकी बैवाही क्षेत्र में पिपरिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एकघरा गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा अपनी बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, मोतीपुरवा निवासी नसीर रामपुर की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। पिपरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रामपुर बाजार लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बहराइच के जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में खैरीघाट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और वह मामले की जानकारी करवा रहे हैं।
पिपरिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइक भिड़ीं:दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












