Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो भाइयों में मारपीट:एक के सिर में गंभीर चोट, अस्पताल...

श्रावस्ती में दो भाइयों में मारपीट:एक के सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मोटे पुरवा भगवानपुर बनकट गांव में गुरुवार रात दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक भाई धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात धर्मेंद्र शराब के नशे में अपने भाई को गाली दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान धर्मेंद्र के भाई ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments