Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में युवक से मारपीट, थाने पहुंचा मामला:वैवाहिक विवाद में बीच-बचाव करने...

शोहरतगढ़ में युवक से मारपीट, थाने पहुंचा मामला:वैवाहिक विवाद में बीच-बचाव करने पर आधा दर्जन पर आरोप


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक को पीटा गया। पीड़ित ने करीब सात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। डोहरिया बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार शाम गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने के बाद हुई। सुरेश कुमार का आरोप है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर शोहरतगढ़ थाने गए, तो विपक्षी उनके घर पहुंच गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और दोबारा मारपीट करने की कोशिश की, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments