Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मजदूर की मौत के मामले में परिजनों का प्रदर्शन:गड़ौरा मिल में नायब...

मजदूर की मौत के मामले में परिजनों का प्रदर्शन:गड़ौरा मिल में नायब तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खुला


निचलौल क्षेत्र के गड़ौरा मिल में गुरुवार को काम के दौरान 24 वर्षीय मजदूर आकाश चौरसिया की 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात शव को सड़क पर रखकर दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। महाशय वार्ड निवासी आकाश चौरसिया पिछले कई दिनों से मिल परिसर में कटरैन शेड लगाने का काम कर रहे थे। गुरुवार को काम के दौरान वह अचानक करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तत्काल मिल प्रशासन को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मिल प्रशासन ने घायल मजदूर को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आकाश के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मिल प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा और न ही परिवार का हालचाल लिया। इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में लोग देर रात शव को लेकर मिल गेट और सड़क पर पहुंच गए तथा जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर ठूठीबारी और निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात करीब 10 बजे शुरू हुआ जाम रात 12 बजे तक जारी रहा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और मिल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments