HomeHealth & Fitnessमनीष हत्याकांड में फरार 50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

मनीष हत्याकांड में फरार 50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले फूलपुर थाना क्षेत्र के मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मनीष राजभर और आशीष राजभर को पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि सोमवार रात्रि में थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कठिराव खरका में पुराने बंद पड़े ईंट-भट्टे के पास स्थित जर्जर मकान में छिपे हुए हैं।

सूचना पर थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा 315 बोर एवं प्रत्येक के पास से एक-एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष हत्याकांड में वांछित अभियुक्त आशीष राजभर तथा मनीष राजभर निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। इन दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मनीष हत्याकांड में मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments