HomeHealth & Fitnessकौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता...

कौशल और करियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ सा.नि., के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों हेतु दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान से जुड़े कार्मिकों के ज्ञान, कौशल और कार्यकुशलता को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ लाभार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। 

इंडिया लिटरेसी बोर्ड की निदेशक सुश्री संध्या तिवारी ने कहा कि क्षमता निर्माण किसी भी संस्थान की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, प्रभावी कार्यप्रणाली तथा लाभार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बदलते समय के अनुरूप प्रशिक्षकों को स्वयं को निरंतर अपडेट रखना आवश्यक है।

1002256591

अंतरराष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक सलाहकार एवं 17 से अधिक देशों में क्षमता निर्माण विषय पर व्याख्यान दे चुकीं सुश्री सौम्या तिवारी ने “करियर काउंसलिंग” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को ‘आई एम रिमार्केबल’ तथा ‘इकीगाई कॉन्सेप्ट’ कार्यशालाओं के माध्यम से करियर योजना, व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक कौशलों की विस्तृत जानकारी दी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments