Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में ठूठीबारी बाईपास पर बाइक फिसलने से दो घायल:सड़क पर बालू...

महराजगंज में ठूठीबारी बाईपास पर बाइक फिसलने से दो घायल:सड़क पर बालू और अंधेरे के कारण हुआ हादसा


ठूठीबारी बाईपास पर सोमवार रात एक बाइक फिसलने से उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर बिखरी बालू और अंधेरे के कारण हुआ। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रमजीता निवासी मोहन राजभर अपने बहनोई अभिमन्यु राजभर के साथ सोमवार रात करीब 8:30 बजे ठूठीबारी बाईपास के पास सड़क पर बालू गिरी हुई थी। अंधेरा अधिक होने के कारण बाइक सवार को सड़क पर बिखरी बालू का अंदाजा नहीं लगा और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी लुकमान खान और रियाज तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए निजी वाहन का इंतजाम किया और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। निचलौल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहन राजभर की हालत चिंताजनक बताई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल महाराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments