बयारा, डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा द्वारा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे दस्तक अभियान के तहत सोमवार को ग्राम भटगवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता रेहाना खातून और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माला श्रीवास्तव ने पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया। इन पोस्टरों के माध्यम से मुख्य रूप से सात बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है। इनमें साफ-सफाई, छिड़काव, शुद्ध पेयजल का उपयोग, शौचालय का प्रयोग, दिमागी बुखार से बचाव और मच्छर जनित रोगों से बचाव शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि इस अभियान की तैयारी के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और अन्य संबंधित विभागों के कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस अभियान की निगरानी शासन स्तर के साथ-साथ यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भी की जा रही है, ताकि इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण जागरूक:आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगा रहीं पोस्टर, दे रहीं महत्वपूर्ण जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












