बहराइच जनपद के सीमावर्ती थाना क्षेत्र बाबागंज अंतर्गत विशनापुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे हड़कंप मच गया। गांव के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बस्ती गांव निवासी सलीम पुत्र तसौवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सलीम एक राजगीर मिस्त्री था। उसने उसी निर्माणाधीन मकान में स्थित शटरिंग का ठेका ले रखा था, जिसका काम अभी भी अधूरा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चौकी इंचार्ज शिवेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बहराइच के विशनापुर गांव में व्यक्ति ने की आत्महत्या:निर्माणाधीन मकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES












