Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया श्रमदान:मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता...

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया श्रमदान:मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया, पौधरोपण भी किया


महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान, पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया मंत्री चौधरी ने जोर दिया कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश से ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार बताया, जो जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, त्रिभुवन पटेल, राजेंद्र पटेल, आकाश श्रीवास्तव, सानंदन पटेल, कमलेश जायसवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments