#बस्ती_न्यूज
बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत पकड़ी छब्बर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आम के पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। चर्चा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। पकड़ी छब्बर ग्राम पंचायत के प्रधान राम फेर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत सहायक कुमारी निधि चौधरी, प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा, कप्तानगंज रेंज के वन कर्मचारी नंदलाल यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता, शिक्षा मित्र मीना देवी, अब्दुर रहीम, विद्यार्थी और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रभाकर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। संस्था के सचिव सच्चिदानंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, संस्थापक सदस्य बाल कृष्ण पटेल और दिलीप कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
स्कूली बच्चों और शिक्षकों के साथ मनाया गया वन महोत्सव,:बहादुरपुर में कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











