Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ओलावृष्टि से सब्जियों की फसलें प्रभावित:किसानों ने प्रशासन से मुआवजे...

बस्ती में ओलावृष्टि से सब्जियों की फसलें प्रभावित:किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के बहादुरपुर विकासखंड के पड़री गांव में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। गांव के किसान रहमान, राम अनुज, राम सूरत और काली प्रसाद ने बताया कि दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि से लौकी, भिंडी, तरोई, मिर्च सहित अन्य सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों के अनुसार, कई स्थानों पर फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि सब्जियों की खेती में पहले ही काफी लागत लग चुकी है। ऐसे में मौसम की इस मार से उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। वहीं, गन्ने की फसल के लिए इस बारिश को लाभदायक बताया जा रहा है। किसानों के मुताबिक, बारिश से गन्ने की बढ़वार बेहतर होगी और खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अचानक बदले मौसम ने राहत दी है। हालांकि, सब्जियों की फसल को हुए नुकसान को लेकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments