Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में वार्षिक पत्रिका स्पंदन और अमृत उपवन का लोकार्पण:कुलपति और DM...

बहराइच में वार्षिक पत्रिका स्पंदन और अमृत उपवन का लोकार्पण:कुलपति और DM अक्षय त्रिपाठी ने किया विमोचन


गुरुवार को बहराइच के महिला महाविद्यालय में मॉ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रवि शंकर सिंह और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘स्पंदन’ तथा ‘अमृत उपवन’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय प्रशासन ने कुलपति, जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रविशंकर सिंह ने ‘स्पंदन’ को छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा का सशक्त मंच बताया और इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पत्रिकाएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और साहित्यिक अभिरुचि के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुलपति ने ‘अमृत उपवन’ जैसी पर्यावरणीय पहल को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने देवीपाटन मंडल में प्रथम विश्वविद्यालय और गोण्डा में पहला इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। प्रो. सिंह ने कहा कि इन निर्णयों से मंडल का ऐतिहासिक गौरव पुनः स्थापित हो सकेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भी महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘स्पंदन’ के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, साहित्यिक प्रतिभा और बौद्धिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। समारोह के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रिया मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथिगण, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, छात्राओं और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीमा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल, महिला पीजी कालेज के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, पूर्व प्राचार्या मोहनी अग्रवाल, मनीष मल्होत्रा, कालेज प्रबन्ध समिति के अशोक मातनहेलिया, संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कुलभूषण अरोड़ा, श्रवण शुक्ला, राकेश मित्तल, महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य मोहिनी गोयल, डॉ दीपा वर्मा उपस्थित रही ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments