Homeजिला / लोकल (Local News)उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा 19-20 अप्रैल को

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा 19-20 अप्रैल को


नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। यह उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका के साथ-साथ प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे। 
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रही है और यह भारत-श्रीलंका को जोड़ने वाले सदियों पुराने जन-संबंधों को और मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments