श्रावस्ती में साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट की प्रभावी कार्रवाई से यूपीआई ठगी के शिकार एक किसान को बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों द्वारा उसके बैंक खाते से ठगे गए 45 हजार रुपये में से 37 हजार रुपये वापस करा दिए गए हैं। शेष धनराशि की वापसी के लिए कार्रवाई जारी है। मामला थाना हरदत्तनगर गिरण्ट क्षेत्र के देवरा गांव निवासी रामस्वरूप यादव पुत्र खुर्बत राम यादव से जुड़ा है। रामस्वरूप किसान होने के साथ डेयरी व्यवसाय भी करते हैं।
जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने यूपीआई माध्यम से उनके बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया। पांच माह बाद खाते में वापस आए रुपये लगातार प्रयासों के बाद साइबर सेल ने लगभग पांच माह में 37 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। बाकी राशि की वापसी के लिए भी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई का श्रेय क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय और साइबर टीम के प्रयासों को दिया जा रहा है। पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या यूपीआई अनुरोध पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न दें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
यूपीआई ठगी के 37 हजार रुपये पीड़ित को वापस मिले:श्रावस्ती में पांच माह बाद खाते में वापस आए रुपये
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












