Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल में चार चालक नशे में पकड़े गए:पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव...

परतावल में चार चालक नशे में पकड़े गए:पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में ब्रेथ एनालाइजर से की जांच


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक पर यातायात पुलिस ने गुरुवार देर रात परतावल के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर जांच में चार वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिन पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर प्रभारी यातायात अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान लगभग 50 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। नशे में ड्राइविंग के अलावा, पुलिस ने हेलमेट न पहनने, तीन सवारी बैठाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने जैसे अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के भी चालान किए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अंजनी कुमार, कॉन्स्टेबल घनश्याम यादव, संतोष कुमार और दुर्गेश यादव सहित दुर्घटनाओं को रोकने वाली टीम मौजूद रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments