महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती में गुरुवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। यह घटना रात लगभग 12 बजे हुई। पिकअप में किराने का सामान लदा हुआ था। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को कोई चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पिकअप गोरखपुर से किराना का सामान लेकर कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीगंज थाना रामकोला जा रही थी। पिकअप चालक की पहचान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी मन्नू खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है। गाड़ी में उसके साथ देवरिया बाबू, रामकोला निवासी सुभाष पुत्र जगदीश (35 वर्ष) कुशवाहा भी मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, चालक समेत दो सुरक्षित:गोरखपुर से कुशीनगर जा रही थी किराने के सामान से लदी गाड़ी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












