श्रावस्ती जिले की दिकौली ग्राम सभा में एक सकरा रास्ता स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। इसके एक किनारे पर बनी नाली से लगातार दुर्गंध आती रहती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सकरे रास्ते और नाली की समस्या के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्गंध और मच्छरों के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय निवासियों राम कुमार, राजन और मुकेश ने बताया कि उन्हें इस स्थिति के कारण दैनिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान पूजा गुप्ता के पति प्रमोद जी ने जानकारी दी है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
श्रावस्ती के दिकौली में सकरा रास्ता बना समस्या:नाली की दुर्गंध से आवागमन बाधित, बीमारियों का खतरा बढ़ा।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












