HomeHealth & Fitnessऑस्ट्रेलिया ने 40 घंटे में बनाया मानव रहित पानी का जहाज, होगा...

ऑस्ट्रेलिया ने 40 घंटे में बनाया मानव रहित पानी का जहाज, होगा ‘स्मार्ट’AI से लैस

नई दिल्ली। 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया का पहला ऐसा समुद्री जहाज बनाया है, जिसमें एक भी इंसान नहीं सवार होगा। यह अनक्रूड सर्फेस वेसल (USV) है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रक्षा जरूरतों और समुद्री सुरक्षा के लिए बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, ASTRA 460 नाम का जहाज एक 15 फीट लंबा ड्रोन बोट है। इसे 40 घंटे में तैयार किया जा सकता है। इसके निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग हुआ। आइए जानते हैं, रोबोट में इंसान सवार नहीं होगा तो कौन बैठेगा।

कौन सवार होगा जहाज में?
इंटरेस्टिंग इंजीनियरिंग की रिपोर्ट के अनुसार, ASTRA 460 जहाज में ऑटोमैटिक एआई सिस्टम को फिट करके इसे पानी में उतारा जा सकता है। यानी इस जहाज में ना तो इंसान सवार होगा ना ही कोई रोबोट। इसमें एक सिस्टम फिट किया जाएगा जो हर समुद्री हलचल की जानकारी पहुंचाएगा। (REF.)

ASTRA 460 जहाज की खासियत
बिना इंसान वाले जहाज को हाइपरियन सिस्टम्स (Hyperion Systems) नाम के स्टार्टअप ने मरीन आर्किटेक्चर कंपनी ‘वर्सेटाइल मरीन’ और एआई (AI) एक्सपर्ट ‘ग्रीनरूम रोबोटिक्स’ के साथ मिलकर बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पॉल पापानेलिया ने पर्थ में आयोजित ‘इंडियन ओशन डिफेंस एंड सिक्योरिटी’ (IODS) कॉन्फ्रेंस में इस जहाज को ऑफिशियली अनवील किया।
रफ्तार: इस जहाज की मैक्सिमम स्पीड लगभग 40 नॉट्स (Knots) है। यह 20 से 30 नॉट्स की स्पीड से गश्त लगा सकती है।
रेंज: रिपोर्ट के अनुसार, यह एक बार में 200 किलोमीटर (124 मील) तक का सफर तय कर सकती है।
मल्टी-टास्किंग: यह समंदर की मुश्किल लहरों को झेलते हुए खुफिया जानकारी जुटाने, और जरूरत पड़ने पर हथियार ले जाने में सक्षम है।
10 नाव होंगी तैयार: फिलहाल कंपनी हर महीने ऐसी 10 नावें बनाने की तैयारी में है। जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन को 100 से अधिक किया जा सकता है।

3D प्रिंटिंग तकनीक, कचरे का उपयोग, 40 घंटे में तैयार
जानकारी के अनुसार, इस जहाज को ‘लार्ज-फॉर्मेट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग’ (LFAM) तकनीक का उपयोग करके, निचले हिस्से को 40 घंटों में बनाया जा सकता है। LFAM बड़े पैमाने पर उपयोग होना वाली इंडस्ट्रियल 3डी प्रिंटिंग है। जहाज बनाने में इंजीनियरों ने रिसाइकल किए गए प्लास्टिक कचरे को उपयोग किया। कहा जा रहा है कि पुराने तरीकों से निचले हिस्से को बनाने में ही 6 हफ्ते लग जाते हैं। 3डी प्रिंटिंग ने इस काम को बहुत आसान और जल्दी पूरा होने वाला बना दिया है।

AI से लैस ‘स्मार्ट’ जहाज
कंपनी दावा करती है कि उसका जहाज पूरी तरह से स्मार्ट और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। जहाज में ऑटोमैटिक नेविगेशन और कंट्रोल सॉफ्टवेयर लगा है, जिसे ‘GAMA’ नाम के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी खासियत है कि यह मिशन की जरूरत के हिसाब से ढल जाता है। जहाज में ऑटोमैटिक एआई सिस्टम को फिट करके समंदर में उतारा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments