श्रावस्ती जिले के जमुनाहा विकास खंड स्थित गौतम पुरवा गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह खड़ंजा रास्ता उखड़ने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि जगह-जगह ईंटें उखड़कर बिखर गई हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में उखड़ी ईंटों के बीच मिट्टी ढहने और जलभराव से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। दोपहिया और साइकिल सवारों का संतुलन बिगड़ने का डर रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह गांव का मुख्य रास्ता होने के बावजूद कई वर्षों से इसकी मरम्मत या पक्की सड़क (सीसी रोड) का निर्माण नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल उठाती है। स्थानीय ग्रामीणों सर्वेश, नंदलाल, सरोज,आदि ने शासन-प्रशासन से इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के जल्द से जल्द पक्कीकरण और मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस उपेक्षा के कारण उन्हें दैनिक जीवन में काफी कठिनाई हो रही है।
गौतम पुरवा गांव का संपर्क मार्ग जर्जर:ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












