फर्रुखाबाद । सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आज प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ, जिसके पश्चात बच्चों ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने बच्चों से ‘ॐ’ लिखवाकर उनके शैक्षिक जीवन की विधिवत शुरुआत कराई।
इस अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एम.डी. श्रीमती ज्योत्स्ना अग्रवाल ने विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास एवं सीखने के प्रति रुचि विकसित करते हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि शिक्षा का यह प्रथम चरण बच्चों के जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अंत में प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईशा भदौरिया, कंचन दीक्षित, प्रिया गुप्ता, दीक्षा पाल एवं सुप्रिया का सराहनीय योगदान रहा, जबकि नेहा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन एंकरिंग .किया।
फर्रुखाबाद । सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आज प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ, जिसके पश्चात बच्चों ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नवीन शाक्य ने बच्चों से ‘ॐ’ लिखवाकर उनके शैक्षिक जीवन की विधिवत शुरुआत कराई।
इस अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एम.डी. श्रीमती ज्योत्स्ना अग्रवाल ने विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास एवं सीखने के प्रति रुचि विकसित करते हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने कहा कि शिक्षा का यह प्रथम चरण बच्चों के जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अंत में प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ईशा भदौरिया, कंचन दीक्षित, प्रिया गुप्ता, दीक्षा पाल एवं सुप्रिया का सराहनीय योगदान रहा, जबकि नेहा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन एंकरिंग .किया।












