HomeHealth & Fitnessअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दौरान लगी आग,प्रिंसिपल का कमरा जला

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दौरान लगी आग,प्रिंसिपल का कमरा जला

लखनऊ गोमतीनगर इलाके में जीजीआईसी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दौरान आग लग गई। मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत परिसर खाली करा दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

गोमतीनगर के विनयखंड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी बैठे थे। इसी दौरान एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग लग गई। इस दौरान एक कमरे से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

 
मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद सेंटर पर फिर से शुरू कराया गया। आग प्रिंसिपल ऑफिस में लगे एसी में शार्ट सर्किट से लगी थी। आग से प्रिंसिपल रूम जल गया। कोई भी जनहानि नहीं हुई है। कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पेपर चल रह था। इसका समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments