#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा के खटीक टोला में पिछले तीन दिनों से 70 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फागू, शिवाकांत और राकेश जैसे ग्रामीणों ने बताया कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में सोना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई मोहम्मद शफीक ने जानकारी दी कि गांव का खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। कर्मचारियों ने उसे ठीक करने मे जुटे है और कल से बिजली आपूर्ति बहाल होगा
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खटीक टोला में तीन दिन से बिजली गुल:रात मे गर्मी से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












