Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के नवाबगंज में बंदरों का आतंक:परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पकड़ने...

बहराइच के नवाबगंज में बंदरों का आतंक:परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पकड़ने की मांग की


बहराइच के नवाबगंज में मंगलवार को बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। नवाबगंज कस्बे और आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के झुंड अक्सर दुकानों पर पहुंचकर फल, सब्जी और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार खासे परेशान हैं। अब्दुल लतीफ, किशोरी और रिजवान सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने बंदरों को पकड़कर वन विभाग में छोड़ने की मांग करते हुए एक ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। इस संबंध में वन क्षेत्र अधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए ग्राम प्रधानों के पास बजट उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम प्रधान चाहें, तो वे इन बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments