Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले में वांटेड गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने शंकरपुर चौराहा...

दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले में वांटेड गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने शंकरपुर चौराहा के पास से पकड़ा


श्रावस्ती में बुधवार को दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के एक मामले में वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र से की गई। आरोपी गोलू उर्फ अर्पित वर्मा को शंकरपुर चौराहा से नवाबगंज जाने वाले पक्के मार्ग पर जब्दी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया है, जहां से जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त पर अपनी पत्नी से दहेज मांगने, उसे प्रताड़ित करने और 26 अप्रैल 2026 को मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी थी। पीड़िता का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 109, 115(2), 352 और डीपी एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोलू उर्फ अर्पित वर्मा पिता राम बरन वर्मा निवासी जब्दी, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रोदय मिश्र, हेड कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह और कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments